Site icon Khabribox

नैनीताल से लापता युवती का दिल्ली में मिला शव

नैनीताल से पिछले दिनों लापता युवती का दिल्ली में शव बरामद किया गया है। सूचना के बाद परिजन दिल्ली रवाना हो गए हैं। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।

परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी

बता दें कि बीती 4 अप्रैल को सूखाताल निवासी युवती के परिजनों की ओर से मल्लीताल कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसमें कहा गया था, कि 3 अप्रैल को उनकी 30 वर्षीय बेटी पूजा सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। लेकिन जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारी समेत अन्य जानने वाले लोगों से पूछताछ की। लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस से मामले में खोजबीन करने की गुहार लगाई।

जांच में जुटी पुलिस

एसआई हरीश सिंह ने बताया कि प्रकरण में गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई। इधर शुक्रवार को पता चला है, कि युवती नैनीताल से दिल्ली गई हुई थी। जहां उसे बेहोशी की हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। हालांकि फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन प्रथम दृष्टया विषाक्त के सेवन से युवती की मौत बताई जा रही है। जिसके बाद मृतका के परिजनों में कोहराम बना हुआ है।

Exit mobile version