Site icon Khabribox

नैनीताल में हुआ भूस्खलन, जमींदोज हुआ दोमंजिला भवन, दर्जनों भवनों पर मंडराया खतरा

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। वहीं मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नैनीताल में बारिश का दौर जारी है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है।

भर-भराकर गिरा दो मंजिला मकान

वहीं आज नैनीताल में अचानक चटन लॉज क्षेत्र में बहु मंजिला भवन भर भरा कर गिर गया। इसका विडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल‌ हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल में भूस्खलन से मकान गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति या परिवार चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं भूस्खलन के बाद करीब चार भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होकर मलबे में तब्दील हो गए हैं। आधा दर्जन भवनों पर अब बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय लोगों ने कहीं यह बात

इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते दिनों से नैनीताल में लगातार हो रही बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने कई बार जिला प्रशासन को दी, लेकिन, अब तक क्षेत्र में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीते दिनों से क्षेत्र में अवैध निर्माण तेजी से बढ़ा है। जिसके चलते अब नैनीताल में इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

कई परिवारों को छोड़ने पड़े घर

इस संबंध में एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया पहाड़ी में हो रहे भूस्खलन को देखते हुए स्थानीय लोगों ने अपना घर खाली करना शुरू कर दिया था। करीब आधा दर्जन परिवारों ने घर खाली कर दिया है।

Exit mobile version