नैनीताल: नैनीताल शहर को साफ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर पालिका ने कमर कस ली है। जिस पर गंदगी फैलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए पालिका ने खास निगरानी अभियान शुरू कर दिया है।
की यह अपील
इसके तहत अब शहर के सार्वजनिक स्थानों पर पालिका की टीमें नियमित गश्त करेंगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो का संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) रोहिताश शर्मा ने बताया कि शहर में कूड़ा फैलाने के मामलों पर रोक लगाने के लिए विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकते हुए दिखाई दे, तो उसकी फोटो या वीडियो बनाकर नगर पालिका को भेजें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।