Site icon Khabribox

नैनीताल: न जाम की चिंता, न पार्किंग की परेशानी, बाबा के दरबार तक बेझिझक पहुंचिए

नैनीताल: कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल पुलिस द्वारा यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।‌ SP क्राइम/ट्रैफिक, SP सिटी हल्द्वानी, SP संचार, COs, SHOs, TI, CPU, चौकी प्रभारी, PAC सहित पुलिस बल लगातार सड़कों पर तैनात रहकर यातायात एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए हुए है।

मुख्य व्यवस्थाएं

🔹 शटल सेवा लगातार सुचारु: विकास भवन भीमताल, भवाली चौराहा एवं सेनेटोरियम से लगातार शटल बसों एवं टैक्सियों का संचालन किया जा रहा है। हजारों श्रद्धालु बिना किसी अनावश्यक रोक-टोक के शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली के दर्शन कर रहे हैं।

🔹 दर्शन के बाद लगातार सुरक्षित एग्जिट: दर्शन के उपरांत श्रद्धालुओं को लगातार एवं व्यवस्थित रूप से वापस भेजा जा रहा है, जिससे भीड़ का दबाव नियंत्रित बना हुआ है।

🔹 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन: प्रातः से अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं और श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार जारी है।

🔹 डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी, कहीं जाम अथवा भीड़ की कठिनाई नहीं: शटल एवं डायवर्जन व्यवस्था के प्रभावी संचालन के कारण फिलहाल कहीं भी श्रद्धालुओं को भीड़ संबंधी कठिनाई अथवा जाम की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

🔹 ग्राउंड पर पुलिस की मुस्तैदी: प्रमुख मार्गों, डायवर्जन प्वाइंट्स एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस एवं यातायात कर्मी लगातार तैनात हैं और यातायात व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है।

🔹 निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन: श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए निर्धारित ट्रैफिक प्लान का प्रभावी रूप से पालन कराया जा रहा है।

🔹 श्रद्धालुओं से अपील: श्रद्धालु निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन पार्क करें तथा कैंची धाम तक पहुंचने के लिए शटल सेवा का ही प्रयोग करें।

नैनीताल पुलिस श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित रूप से बाबा के दर्शन कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

Exit mobile version