नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है।
छात्रसंघ चुनाव
इसी बीच एक खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को छात्र नेताओं ने चुनाव की अधिसूचना घोषित करने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से मुलाकात की। जिस पर छात्र अधिष्ठता कल्याण प्रो. संजय पंत ने छात्र नेताओं को आश्वासन दिया कि चुनाव की अधिसूचना 17 से 22 सितंबर के बीच जारी कर दी जाएगी। साथ ही कहा कि अधिसूचना जारी करने से पूर्व विश्वविद्यालय, छात्र नेताओं और जिला प्रशासन के बीच बैठक आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया है कि 27 सितंबर को चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।