Site icon Khabribox

नैनीताल: नैनीताल में अपराधियों की अब खैर नहीं – एसएसपी मीणा के नेतृत्व में 03 चैन स्नैचर्स  सलाखों के पीछे, शातिर चैन स्नैचर, हिस्ट्रीशीटर व ज्वेलर गिरफ्तार

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में दिनांक 18 अप्रैल 2025 व 20 अप्रैल 2025 को थाना हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत चौकी टीपी नगर एवं चौकी मंडी क्षेत्र में 02 अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं से चैन स्नेचिंग की घटनाएं घटित हुई थीं, जिनमें अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा महिलाओं के गले से पेंडेंट झपट कर फरार हो गए थे।  इस संबंध में थाना हल्द्वानी में दिनॉक- 24.04.2025 को 02 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए थे।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा इन घटनाओं को अत्यंत गम्भीरता से लेते हुए त्वरित अनावरण हेतु टीमों का गठन‌ किया गया। जिसके बाद गठित टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास और रुद्रपुर, गदरपुर, लालकुआं, पंतनगर क्षेत्र में स्थित लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। साथ ही पूर्व में लूट की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों से पूछताछ की गई। वहीं दिनांक 27 अप्रैल 2025 को टांडा बैरियर से चैन स्नेचिंग की दोनों घटनाओं में संलिप्त 02 शातिर अभियुक्तों फिरोज गांधी पुत्र नन्द राम निवासी पदमपुर थाना मिलक, जनपद रामपुर (पूर्व में 4 आपराधिक मुकदमों में संलिप्त) व‌ मुन्ना उर्फ चुना पुत्र दुनी, निवासी आगापुर ज्वालानगर, थाना सिविल लाइन, रामपुर सिविल लाईन रामपुर का हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का माल बरामद किया गया। साथ ही घटना में लूट का माल बरामद किये जाने हेतु पुलिस कस्टडी रिमाण्ड लिया गया तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर एक ज्वैलर उमेश रस्तोगी पुत्र बनवारी लाल, निवासी ज्वालानगर, संचालक केआर ज्वेलर्स, थाना सिविल लाइन, रामपुर को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने लूटे गए आभूषणों को खरीदकर अपराध में सहयोग किया था। एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500/रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी
2- उ0नि0 प्रेम विश्वकर्मा चौकी प्रभारी मण्डी
3- उ0नि0 गौरव जोशी कोतवाली हल्द्वानी
4- का0 ललित मेहरा 
5- का0 अरुण राठौर 
6- का0 अनिल टम्टा 

Exit mobile version