Site icon Khabribox

नैनीताल: अब सप्ताह के पहले और तीसरे शनिवार को भी खुलने लगा उत्तराखंड हाईकोर्ट, जानें

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में उत्तराखंड हाईकोर्ट स्थित है। जिसमें अब नई पहल शुरू हुई है।

निर्देश जारी

इसके तहत उत्तराखंड हाईकोर्ट अब सप्ताह के पहले और तीसरे शनिवार को भी खुलने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2000 में अपनी स्थापना के बाद से उत्तराखंड हाईकोर्ट अब सप्ताह के पहले और तीसरे शनिवार को भी खुलने लगा है। कोर्ट में अब तक विशेष अवसरों के अलावा सप्ताह में पांच कार्य दिवस होते थे। हाल में सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंदर ने पहले और तीसरे शनिवार को अधिक से अधिक मामलों की सुनवाई के लिए व्यवस्था निर्धारित की है। मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार न्यायिक रजिस्ट्रार ने इस आशय निर्देश जारी किए हैं।

Exit mobile version