Site icon Khabribox

नैनीताल: अब ‘स्मार्ट’ बनेंगे नर्सरी स्कूल के बच्चे, इस स्कूल में शुरू हुई डिजिटल क्लास और संगीत की शिक्षा

नैनीताल: सरोवर नगरी के माल रोड स्थित नगर पालिका परिषद नर्सरी स्कूल ने आधुनिक शिक्षा की ओर एक खास पहल करते हुए बड़ा कदम उठाया है।

की यह पहल

इसके तहत अब यहां के नौनिहाल पारंपरिक ब्लैकबोर्ड के बजाय स्मार्ट एलईडी स्क्रीन के जरिए पढ़ाई करेंगे।स्कूल प्रशासन ने बच्चों को हाईटेक बनाने के लिए नई सुविधाएं शुरू की हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य अमन महाजन ने बताया कि नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों के लिए अब शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी कर दिया गया है। स्कूल को आधुनिक बनाने के लिए निम्नलिखित इंतजाम किए गए हैं। कक्षाओं में दो बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। स्कूल परिसर को वाईफाई से लैस किया गया है, ताकि बच्चे तकनीक और इंटरनेट के सही उपयोग को समझ सकें। वाईफाई और स्क्रीन के जरिए बच्चों को ऑडियो-विजुअल माध्यम से रोचक तरीके से पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा इस सत्र से संगीत की कक्षाएं भी शुरू की हैं। इससे बच्चों की कलात्मक क्षमता को निखारने में मदद मिलेगी।

Exit mobile version