Site icon Khabribox

नैनीताल: 22 जनवरी को श्रीराम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन नगर के सभी घरों में जलाए जाएंगे दीए

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नये साल पर 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर में राम भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है।

मनाई जाएगी दीपावली

इस मौके पर नैनीताल में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके से घर-घर को जोड़ा जायेगा। इसके लिये नगर के सभी 15 वार्डों में श्रीराम जन्म भूमि से आए धर्माचार्यों द्वारा पूजित अक्षत कलश और फोटो को घर घर पहुंचाया जायेगा तथा 22 जनवरी को श्रीराम लला की मूर्तियों प्राण प्रतिष्ठा के दिन को नगर के सभी घरों में दीए तथा बिजली की मालाएं लगाकर दिवाली के रूप में मनाया जायेगा।

Exit mobile version