Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी के निर्देश पर यातायात नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध हुई कार्यवाही, चपेट में आए 295 चालक

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों व रैश ड्राइविंग/स्टंट एवं उत्पाद मचाने वाले बाइकर्स के विरुद्ध भी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना/यातायात/सीपीयू प्रभारी को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में 28 जुलाई को जनपद नैनीताल पुलिस/यातायात एवम सीपीयू प्रभारी द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
     
पुलिस का चैकिंग अभियान

जनपद में चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 295 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 220 वाहन चालकों से जुर्माना जमा करवाया गया। 09 वाहन सीज तथा 33 DL निरस्तीकरण की कार्यवाही कर 1,18,500 रुपये राजस्व जमा करवाया गया। जिसमें ओवर स्पीड/ओवर लोडिंग- 25 , वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने पर- 04 तथा नशे में वाहन चलाने पर- 01 चालक के विरुद्ध तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले लापरवाह चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

पुलिस की अपील-

नैनीताल पुलिस की आमजनमानस से अपील है कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें एवं जागरूक नागरिक की भूमिका का निर्वहन करें। स्टंट एवं खतरनाक तरीके से वाहन न चलायें यह आपके एवं राहगीरों के जीवन को खतरे में डाल सकता है।

Exit mobile version