Site icon Khabribox

नैनीताल: 110 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में पुलिस और एसओजी की टीम ने एक स्मैक की तस्करी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके कब्जे से 110 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 110 ग्राम बरामद हुई स्मैक

पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार रात टीम वाहन डायल 112 से गश्त करते हुए गैस गोदाम रोड से होते हुए अम्बिका धर्मकांटा वाली गली में पहुंचे तो एक व्यक्ति मकान के गेट के पास बैग लिये खड़ा था। उसके पास सामने 2-3 लड़के खड़े थे, संदिग्ध प्रतीत होने पर जैसे ही वाहन रोककर उतरने लगे तो उक्त लड़के मौके से भाग गये। पीछा किया तो कैलाश शर्मा उर्फ चीमा (42) निवासी अम्बिका धर्म कांटा वाली गली मोतीनगर गैस गोदाम रोड मुखानी नाम का युवक पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 110 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

Exit mobile version