Site icon Khabribox

नैनीताल: कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की हुई मौत, 24 दिन बाद कोरोना संक्रमण से मौत का पहला मामला

नैनीताल: कोरोना संक्रमण से नैनीताल में करीब 24 दिन बाद पहली मृत्यु का मामला सामने आया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

सांस लेने में थी दिक्कत

जानकारी के मुताबिक 15 नवंबर को नैनीताल निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग के कोरोना संक्रमित हो पर डीआरडीओ के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के साथ निमोनिया, किडनी फेल्योर समेत कई बीमारियां थीं। जिसके चलते सोमवार को बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।

Exit mobile version