Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, देखें आवेदन की अंतिम तिथि

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों में संचालित स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दी यह जानकारी

इसमें मुख्य, बैक और भूतपूर्व परीक्षार्थी शामिल हो सकेंगे। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, पीजी सीबीसीएस नॉन-एनईपी पाठ्यक्रमों के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं 18 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विद्यार्थियों को निर्धारित अंतिम तिथि 30 नवंबर तक ही ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Exit mobile version