Site icon Khabribox

नैनीताल: “ऑपरेशन रोमियो”: सार्वजनिक जगह पर जाम छलकाने वाले 65 अभियुक्त आए पुलिस की चपेट में, वसूला भारी जुर्माना

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस का “ऑपरेशन रोमियो” अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में दिनाँक- 27 फरवरी 2025 को एसपी नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों ने हल्द्वानी, आवास विकास कॉलोनी, टीपी नगर, मंडी क्षेत्र, नैनीताल रोड, वर्कशॉप लाइन, ठंडी सड़क, सुभाष नगर और मुखानी क्षेत्र, आरटीओ रोड में
छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों में शराब पीने पिलाने एवं हुड़दंग मचाने वाले 65 अराजक तत्वों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 19,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही सख्त चेतावनी भी दी।

कोतवाली हल्द्वानी रही शामिल

  1. दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं 
  2. सुमित पाण्डे, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/भवाली 
  3. राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी 
  4. रोहिताश सागर, व0उ0नि0, कोतवाली हल्द्वानी 
  5. थाना हल्द्वानी के समस्त चौकी प्रभारी 
  6. 02 प्ला. (आईआरबी / पीएसी) 

थाना मुखानी रहीं शामिल

  1. नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी 
  2. महेश जोशी, पुलिस उपाधीक्षक नैनीताल 
  3. विजय मेहता, थानाध्यक्ष मुखानी 
  4. थाना मुखानी के समस्त चौकी प्रभारी 
  5. उ0नि0 ना0पु0 गौरव जोशी, थाना हल्द्वानी 
  6. 02 प्ला. (आईआरबी / पीएसी) 

एसएसपी की खास अपील

एसएसपी ने कहा “हमारी प्राथमिकता है कि हमारा समाज सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहे। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ हमारी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आम जनता से अपील है कि वे किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों को नजरअंदाज न करें और यदि वे किसी भी अपराध या अशांति के बारे में जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करें। विशेष रूप से युवाओं से भी अपील है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखें और किसी भी तरह की अव्यवस्था का हिस्सा न बनें।” सार्वजनिक स्थलों पर असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version