Site icon Khabribox

नैनीताल: नैनीताल पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम ने गुमशुदा महिला को बच्ची के साथ सकुशल ढूंढा, एक नाबालिग भी उत्तरप्रदेश से सकुशल बरामद

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में नैनीताल पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा गुमशुदा 01 महिला को उसकी बच्ची संग व 01 बालिका को उ0प्र0 व ऋषिकेश से सकुशल बरामद किया।

ऑपरेशन स्माइल

प्रदेश भर में दिनांक 15.10.2024 से दिनांक 15.12.2024 तक 02 माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज गुमशुदा महिला उम्र 35 वर्ष निवासी- नवीन मंडी जो अपनी 06 वर्ष की पुत्री के दिनांक- 04/07/2019 को घर से नाराज होकर , बिना  बताए घर से चली गई थी को तलाश के उपरांत सकुशल ग्राम- बुडगरा तहसील नजीबाबाद कोतवाली किरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद* किया है, बरामद गुमशुदा और उसकी पुत्री को  उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

परिजनों ने जताया आभार

कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज गुमशुदगी बालिका उम्र-16वर्ष, जो कि दिनांक- 20/03/2024 को हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत अपने घर से बिना बताए चली गई थी। ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा ढूंढ खोज पूछताछ के उपरांत खदरी रोड, चौकी श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1 उप निरीक्षक मंजू ज्याला    
2-हे0का0 भूपेंद्र सिंह बिष्ट 
3- का0 महेंद्र भोज
4- म0का0 दीपा सिंह

Exit mobile version