Site icon Khabribox

नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में पार्किंग स्थलों का होगा सर्वे, पार्किंग से श्रद्धालुओं का आवागमन होगा सुगम

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं।

मिलेगी यह सुविधा

जिस पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए धाम की धारण क्षमता तय की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत भवाली क्षेत्र के होटलों, होम स्टे और पार्किंग स्थलों का सर्वे कराया जाएगा, जिससे आने वाले समय में श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जा सके। दरअसल यहां 600 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग तेजी से बन रही है। इसके तैयार होने के बाद श्रद्धालुओं का आवागमन और सुगम होगा। बाईपास सड़क निर्माण को वन विभाग से एनओसी मिल गई है और काम शुरू हो चुका है। वहीं रातिघाट के पास 74 मीटर स्पान पुल के निर्माण के लिए करीब 10.25 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को भेजी गई है। पुल बनने के बाद यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

Exit mobile version