Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस में ‘पीपिंग सेरेमनी’ का हुआ आयोजन, उप निरीक्षक प्रवीण कुमार और मोहम्मद यूनुस बने इंस्पेक्टर, एसएसपी ने लगाए स्टार

नैनीताल: जनपद नैनीताल में पुलिस विभाग के अंतर्गत एक समारोह में दो उप निरीक्षकों को पदोन्नति का तोहफा मिला है ।

दी शुभकामनाएं

जिसमें पुलिस लाइन नैनीताल में आयोजित ‘पीपिंग सेरेमनी’ के दौरान एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किया। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में नागरिक पुलिस के उप निरीक्षक प्रवीण कुमार एवं मोहम्मद यूनुस शामिल हैं। दोनों ही अधिकारियों ने पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। एक लंबी और बेदाग सेवा के बाद, उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए विभाग द्वारा उन्हें निरीक्षक पद पर प्रोन्नत किया गया है। कंधों पर चमचमाते स्टार सजाने के बाद एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. और समस्त नैनीताल पुलिस परिवार ने दोनों नए निरीक्षकों को बधाई दी।

रहे मौजूद

​इस दौरान पुलिस लाइन में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिनमें रेवाधर मठपाल (एसपी संचार, जनपद नैनीताल), हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन नैनीताल), पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Exit mobile version