नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के भीमताल में गुलदार और बाघ का आतंक बना हुआ है।
गुलदार और बाघ का आतंक
मिली जानकारी के अनुसार भीमताल ब्लॉक के मलुवाताल और पिनरों गांव में वन विभाग की ओर से लगाए गए ट्रैप कैमरे में गुलदार की फोटो कैद हुई है। इसके साथ ही वन विभाग को हैड़ाखान में तोक भूडिया के गौला नदी में बाघ के पदचिह्नों के निशान मिले हैं। साथ ही बाघ विशेषज्ञों की टीम की ओर से भी क्षेत्र में बाघ की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।