नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के पहाड़पानी बैंड में बुधवार सुबह पिकअप और बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गयी।
सड़क हादसे में एक की मौत
मिली जानकारी के अनुसार मुक्तेश्वर पुलिस के अनुसार शिवराज सिंह रौतेला (63) पुत्र भूपाल सिंह रौतेला निवासी बचकांडे, स्योनानी थाना लमगड़ा बुधवार सुबह बाइक पर धानाचूली से शहरफाटक की ओर जा रहे थे। पहाड़पानी बैंड के पास जैंती से हल्द्वानी की ओर जा रही पिकअप ने एक ट्रक को ओवरटेक करने के बाद गलत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवराज सिंह की मौत हो गई। वही फरार पिकअप चालक को पुलिस ने धानाचूली चौकी के पास से पकड़ लिया।