Site icon Khabribox

नैनीताल: गर्जिया मंदिर घूमने का बना प्लान, कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के रामनगर में गर्जिया मंदिर के समीप कोसी नदी के झूला पुल में नहाने के दौरान डूबने से एक पर्यटक की मौत हो गई।

डूबने से पर्यटक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र सिंह (48) पुत्र कुंवर सिंह निवासी राजीवपुरम ई ब्लाॅक मोहनभोग चौराहा लखनऊ अपने मित्र पुष्कर सिंह के साथ सोमवार सुबह काठगोदाम पहुंचे थे। जिसके बाद वह दोपहर में गर्जिया मंदिर पहुंचे। यहां कोसी नदी में नहाने लगे। तभी झूला पुल के पास वह गहरे कुंड में डूबने लगे। दोस्त ने बचाने की कोशिश की। लेकिन बचाया न जा सका।

आज से नदी में नहाने वालों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने नरेंद्र के शव को नदी से बाहर निकाला। कोसी नदी में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Exit mobile version