Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस का एक्शन, 01 व्यक्ति को अवैध शराब की तस्करी करते हुए दबोचा

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में 184 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
जिसमें दिनांक 08-11- 2024 को थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरगलिया क्षेत्र में लक्ष्मण राम पुत्र रामलाल निवासी धर्मगढ़, थाना चोरगलिया के कब्जे से कुल 184 पाउच कच्ची शराब बरामद कर उक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- SI प्रताप सिंह
2- SI सुरभि राना
3-का0 भारत भूषण
3-कानि0जसकरण सिंह

Exit mobile version