Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस की कार्यवाही, 01 तस्कर को किया गिरफ्तार, बरामद की 200 पाउच अवैध कच्ची शराब

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान के तहत एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती संगीता के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 30.05.2024 को सघन चैकिंग के दौरान, गठित टीम द्वारा 01 व्यक्ति मक्खन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ढोहराडाम किच्छा ऊधम सिंह नगर के कब्जे से कुल 200 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम मय मो०सा० Uk 06 AM 9678 में परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। मामले में उक्त के विरुद्ध FIR नंबर 42/ 24 धारा 60 (1) / 72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । अवैध नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- उ0नि० बलवीर सिंह राणा
2- हे0 कानि मलखान सिंह
3- का0 उत्तम सिंह राणा

Exit mobile version