Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस का एक्शन, नशे के तस्कर पुत्र-पिता‌ को किया गिरफ्तार, ऐसे कर रहें थे‌ चरस की तस्करी

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में लगातार पुलिस नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में हरबंस सिंह एसपी क्राइम नैनीताल के निर्देशन एवम सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी भवाली के निर्देशन व प्रेम विश्वकर्मा प्रभारी/वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली भवाली के नेतृत्व में चौकी रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक 19.10.2024 की रात्रि मोटरसाइकिल में सवार बाप- बेटे फहीम अहमद* पुत्र अकील अहमद उमर 55 वर्ष निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पीछे इंदिरा नगर थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल व फैजान पुत्र फहीम अहमद उमर 19 वर्ष निवासी इंदिरा नगर मोहम्मदी मस्जिद के पीछे वाली गली थाना बनभूपुरा जिला नैनीताल को रोकने पर पूछताछ पर कब्जे से 1.322 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुए जिन्हें चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर FIR  NO-57/2024 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। वाहन को सीज किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- प्रेम विश्वकर्मा प्रभारी कोतवाली भवाली
2- उ0नि0 गुलाब कंबोज चौकी प्रभारी रामगढ़
3- का0 दर्शन चौधरी
4- का0 छोटेलाल
5- का0 सुरेंद्र सिंह

Exit mobile version