Site icon Khabribox

नैनीताल: नशे पर पुलिस का एक्शन, गांजे व अवैध शराब के साथ 02 व्यक्तियों को किया  गिरफ्तार

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

कोतवाली रामनगर की कार्यवाही

प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभि0 गौरव महेन्द्रा पुत्र अमित महेन्द्रा निवासी सी0ओ कार्यालय के पास कोटद्वार रोड खताडी रामनगर उम्र 24 वर्ष को कुल 2.136 किलो0 गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया । अभि0 के विरूद्ध थाना हाजा पर एफ0आई0आर0 नं0 390/24 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया ।

पुलिस टीम रहीं शामिल

उ0नि0 तारा सिह राणा,
उ0नि0 भुवन चन्द्र जोशी
कानि0 विपिन शर्मा,
कानि0 महबूब आलम,
कानि0 प्रयाग कुमार

थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर की कार्यवाही

थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनाघेर में सर्वेश कुमार पुत्र मैकू लाल निवासी हरिपुर शिवदत्त अर्जुनपुर गोरा पड़ाव हल्द्वानी के कब्जे से कुल तीन पेटी शराब जिसमें 98 पव्वे गुलाब माल्टा देसी मसालेदार शराब व 12 बोतल 8 पीएम व्हिस्की बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा थाने में  धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 विजय कुमार चौकी प्रभारी धानाचूली
2- कां0 सुरेंद्र यादव

Exit mobile version