Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस की कार्यवाही, एक व्यक्ति को 51 लीटर अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद स्तर पर  नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही किये जाने के निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष चोरगलिया भुवन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करते हुए चैकिंग में चोरगलिया क्षेत्र से योधराज पुत्र चतुर राम निवासी नया गाव कटान थाना चोरगलिया जनपद नैनीताल उम्र 54 वर्ष  के कब्जे से 51 पाउच  अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
    
किया गिरफ्तार

उक्त के विरूद्ध थाना चोरगलिया में FIR NO. 52/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।‌ बरामदगी- 51 लीटर अवैध कच्ची शराब

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- SI जगवीर सिंह
2- कानि0  भारत भूषण             
3- कानि0 नवीन भट्ट

Exit mobile version