Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस का एक्शन, शातिराना अंदाज में एम्बुलेंस से गांजा तस्करी कर रहे दो तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में जनपद में चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत थाना स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्त को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। आज दिनांक 19.12.2024 को पुलिस टीम द्वारा सीतावनी रोड़ में वन बैराज चौकी पर  संयुक्त रुप से चैकिंग के दौरान प्रातः 07.30 बजे पाठकोट रोड़ से एक सफेद रंग की मारुती ईको एम्बुलेन्स नम्बर UP 21 BN 0419 अपनी सामान्य गति से आती दिखाई दी जिसके नजदीक आने पर पुलिस टीम को देखकर एम्बुलेन्स में बैठे व्यक्ति व चालक ने दरवाजा खोलकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें तत्काल मौके पर ही पकड़ लिया गया। मौके पर
वाहन को चैक किया गया तो वाहन से 05 कट्टों में कुल 58 किलो 16 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों युवकों रणधीर सिंह S/O चन्द्रपाल सिंह नि. वार्ड न. 15 काजीपुरा PS सिविल लाईन मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 40 वर्ष तथा अरुण कुमार  S/O वेदप्रकाश नि. ग्राम सत्तीखेडा पो. उदयवाला थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा वाहन एम्बुलेन्स नम्बर UP 21 BN 0419 को सीज व अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा एफ आई आऱ नं0 376/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी  कोतवाली रामनगर
2-उ0नि0 मोहन सिंह  ANTF हल्द्वानी
3- कानि0 राजेन्द्र जोशी  ANTF हल्द्वानी
4-कानि0 सोनू सिंह ANTF हल्द्वानी
5-कानि राजीव कुमार कोतवाली रामनगर

Exit mobile version