Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी के निर्देशन में पुलिस का एक्शन, 03 अवैध हथियारों और असलाह बनाने वाली मशीन के साथ 01 युवक को किया गिरफ्तार

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस का अपराधों को रोकने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने में हेतु सघन चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे पुलिस टीम के साथ चैकिंग के दौरान तुमडिया डाम से अभि0 महमूद पुत्र अब्दुल वारिग निवासी फरीदपुर हजी थाना डिलारी जिला मुरादाबाद उम्र- 35 वर्ष को अवैध हथियार एवं अवैध हथियार बनाने वाली मशीन अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली रामनगर में जिस आधार पर थाना हाजा पर FIR NO 34/2025 धारा 3/5/25/27 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया। अभि0 को मा0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

बरामद माल का विवरण

● 01 अदद 12 बोर अवैध बन्दूक
●    ‌ 02अदद 315 बोर अवैध देशी तमंचे
● 12 बोर के 3 अदद जिन्दा कारतूस
● 12 बोर के  02 खोखे कारतूस
● 315 बोर के खोखे कारतूस
● असलाह बनाने के विभिन्न प्रकार के उपकरण

पुलिस टीम रहीं शामिल

व0उ0नि0 मौ0 यूनुस रामनगर
उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी मालधन
उ0नि0 सुनील धानिक चौकी प्रभारी पिरूमदारा
कानि0 अशोक काम्बोज
कानि0 विजेन्द्र सिंह
कानि0 विनीत चौहान

Exit mobile version