Site icon Khabribox

नैनीताल: SSP के निर्देशन में पुलिस की कार्यवाही, 05 हजार के ईनामी बदमाश को बरेली से किया गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद  में वांछित/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी किए जाने हेतु सभी अधिनस्थों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिस आदेश के क्रम में प्रकाश चन्द्र नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी और संजीत राठौड़ प्रभारी एसओजी की संयुक्त टीम की कार्यवाही में कोतवाली हल्द्वानी में पंजीकृत अभियोग एफआईआर नं0- 166/2021 धारा 408 भादवि में कई वर्षों से फरार चल रहे 05 हजार के ईनामी अभियुक्त आकाश डोलुई पुत्र प्रनब डोलुई निवासी ग्राम दक्षिणी मुस्तफापुर, थाना खानाकुल जिला हुगली पश्चिमी बंगाल उम्र-24 वर्ष को बरेली से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

▪️ उ0नि0 संजीत राठौड़।
▪️कानि0 1010 ना0पु0 तारा सिंह।
▪️कानि0 02 ना0पु0 अरूण राठौर।

Exit mobile version