नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस का चैकिंग अभियान जारी है।
पुलिस का चैकिंग अभियान
इसी क्रम में पुलिस द्वारा रात्रि चेकिंग अभियान जारी है। जिसमे शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी सहित पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी से तैनात है।
✅ संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर है।
✅ यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।
✅ अवैध मादक पदार्थों की जांच की जा रही है।
✅ असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।