Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार, वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष भीमताल, जगदीप नेगी के नेतृत्व में माननीय न्यायालय से धारा- 138 ni act के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी अभियुक्त, अरूण टम्टा पुत्र मनोहर लाल टम्टा सम्बन्धित वाद संख्या 2540/16 धारा138 ni act को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस टीम रहीं शामिल
 
1-उ०नि० गगनदीप सिंह थाना भीमताल
2- कानि० परवेज अली थाना भीमताल

Exit mobile version