नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी राजेश कुमार यादव के निर्देशन में चौकी प्रभारी मंडी श्री प्रेम राम विश्वकर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था व गश्त के दौरान एक व्यक्ति इरफान पुत्र रियाज निवासी दुर्ग मंदिर, इंदिरा नगर, बनभूलपुरा को अवैध रूप से शराब बेचते हुए 05 पेटी देसी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध धारा 60 एक्साइज एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. प्रभारी चौकी मंडी प्रेम राम विश्वकर्मा
2. कानि0 ललित मेहरा
3. कानि0 भुवन चंद