Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस का नशे‌ पर वार, 100 नशीले इंजेक्शनों और स्मैक के साथ 03 नशे के तस्करों को किया गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ व प्रभारी एसओजी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सुभाषनगर बैरियर से अभियुक्त मौ0 समीर उर्फ त्यागी पुत्र स्व0 मौ0 अशफाक मिकरानी निवासी—ला0न0-07 निकट बंजारा मस्जिद थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र- 30 वर्ष को नशीले इंजेक्शन क्रमशः 50 अद्द BUPRENORPHINE इंजेक्शनव 50 अद्द AVIL इन्जेक्शन IP 10 ML के साथ  गिरफ्तार किया गया  व अभियुक्त को गिरफ्तार कर जुर्म नारकोटिक अधिनियम FIR N0- 34/25 धारा 8/22/29 एन0डी0पी0एस0 अधि0 बनाम मो0 समीर उपरोक्त पंजीकृत कराया गया है ।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1—उ0नि0 अंजू यादव
2- हे0कानि0 ललित श्रीवास्तव, एसओजी
3- कानि0 तरुण मेहता 
4- कानि0 आनन्द पुरी
5-  कानि0  चन्दन नेगी, एसओजी

लालकुंआ की कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा चौकी गेट के सामने चैकिंग के दौरान अभियुक्त आकाश कश्यप उर्फ गोलू पुत्र स्व0 नथूलाल कश्यप निवासी–निवासी– वार्ड न0 13 कुष्ठ आश्रम के पास राजपुरा हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र-24 वर्ष को 04.03 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया व गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उक्त स्मैक को बबलू निवासी फूलवाड़ी बहेड़ी से लाना बताया है। अभियुक्त पूर्व में भी 02 बार स्मैक के मामले में कोतवाली हल्द्वानी से जेल जा चुका है । को गिरफ्तार कर जुर्म नारकोटिक अधिनियम FIR N0- 35/25 धारा 8/21/29 एन0डी0पी0एस0 अधि0 बनाम आकाश कश्यप उपरोक्त पंजीकृत कराया गया है ।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1—उ0नि0 शंकर नयाल
2-कानि0 432 अनिल शर्मा 
3-कानि0 160 मनीष कुमार

कोतवाली भवाली की कार्यवाही

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में अभियुक्त संजय सिंह बिष्ट पुत्र श्री जगत सिंह बिष्ट निवासी भूमियाधर थाना तल्लीताल जनपद नैनीताल को 07.18 ग्राम स्मैक के साथ रामगढ़ रोड घोड़ाखाल चाय बागान विश्राम गृह श्यामखेत से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली भवाली में fir no-05/25 u/s 8/21 NDPS act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है ।

गिरफ्तारी की पुलिस टीम रहीं शामिल

1 व0उ0नि0 आसिफ खान
2 कांस्टेबल बहादुर सिंह रावत
3 कांस्टेबल आनंद सिंह
4 कांस्टेबल चालक हिमांशु जोशी

Exit mobile version