Site icon Khabribox

नैनीताल: नशे पर पुलिस का वार, 10 लाख से अधिक की स्मैक के साथ एक महिला तस्कर सहित 03 हुए लोग गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

तीन लोग गिरफ्तार

प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम/ नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा/ पंकज जोशी थानाध्यक्ष मुख़ानी  के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 03 स्मैक तस्करों को कुल- 35.86 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

1- काठगोदाम-

काठगोदाम के गौलापार खेड़ा क्षेत्र में अभिजीत कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी सुल्ताननगरी गौलापार को 12.01 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना काठगोदाम में धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

▪️ मनोज कुमार, प्रभारी चौकी खेड़ा।
▪️का0 चन्दर सामंत।
▪️का0 सुरेंद्र सिंह।

2- थाना बनभूलपुरा

पुलिस टीम द्वारा नईम पुत्र मेहंदी हसन निवासी गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 को चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के पास 12.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 बबिता
2- हे0का0 हरिकृष्ण मिश्रा
3- का0 सुनील

3- थाना मुख़ानी-

पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अंजू आर्या पत्नी संजय आर्या निवासी उपरोक्त को 11.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उप निरीक्षक रजनी आर्या
2- का0 नवीन कुमार
3- का0 अरविंद
4- म0हे0का0 भगवती बिष्ट

Exit mobile version