Site icon Khabribox

नैनीताल: नशे पर पुलिस का वार, एक युवक को 91 नशे के इंजेक्शनों के साथ किया गिरफ्तार



नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नशे के‌ खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

एक युवक गिरफ्तार

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिग/गश्त अभि0 महमूद  पुत्र मुन्तियाज निवासी इन्द्रानगर, उत्तर उजाला नाले के पास थाना वनभूलपुरा  जिला नैनीताल उम्र- 31 वर्ष को नशे के अवैध इन्जेक्शनो की तस्करी करते हुए वहद् इन्द्रानगर उत्तर उजाला नाले के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल से 45 Prenogesic Buprenorphine Injection IP 2 ml तथा 46 Pheniramine  Maleate Injection IP Avil 10 ml ( कुल 91 नशीले इन्जेक्शन ) के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा FIR N0-20/2025 U/S 08/22 NDPS ACT  पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है ।

पुलिस टीम रहीं शामिल

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी
उ0 नि0 विरेन्द्र चन्द
कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा
कानि0 सुनील कुमार
कानि0 दिलशाद अहमद

Exit mobile version