Site icon Khabribox

नैनीताल: नशे पर पुलिस का वार, अवैध शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में 01 व्यक्ति से 200 पाउच (कुल 66 लीटर) अवैध कच्ची शराब बरामद की है। जिसमें दिनांक 24-12- 2024 को थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरगलिया क्षेत्र मलकीत सिंह  पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम विचुवा थाना नानकमत्ता जिला ऊधम सिंह नगर उम्र करीब 22 वर्ष  के कब्जे से कुल 200 पाउच कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है। उक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- SI बलबीर सिंह राणा 
2-हेड कानि0 मलखान सिंह                                     3-रि0कानि0 धनीचन्द 

Exit mobile version