Site icon Khabribox

नैनीताल: नशे पर पुलिस का वार, नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का लगातार अभियान जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व मे थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 01 अभि0 को 03 अदद  Buprenorphine इजेक्शन व 03 अदद AVIL कुल 06 नशीले इजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अभि0 मौ0 इकरार  S/O मो0 मुन्ने  R/O मोहम्मदी चौक  पप्पू का बगीचा थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र -30 वर्ष के विरूद्ध थाना बनभूलपुरा पर मुकदमा एफआईआर नं0-169/24 धारा-8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया हैं।

पुलिस टीम रहीं शामिल

▪️ नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा।
▪️उ0नि0 विरेन्द्र चन्द्र।
▪️कानि0 107 हरीश रावत।
▪️कानि0 967 अतीक अहमद।
▪️कानि0  795 मो0अतहर।

Exit mobile version