नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान व एक्शन जारी है।
पुलिस ने शराब के साथ किया गिरफ्तार
इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन में नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में 150 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
दिनांक 14-10-24 को थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। तभी जसपाल सिंह उर्फ पाली कब्जे से कुल 150 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। जसपाल सिंह उर्फ पाली पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ढोराडाम नजीबाबाद थाना किच्छा के विरुद्ध थाना चोरगलिया में धारा 60(1)/ 72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल सीज किया गया है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- SI प्रताप सिंह
2- हे0का0 मलखान सिंह
3- का0 भारत भूषण
4- रि0का0 अंशुल चन्याल