नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में 395 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
जिस पर दिनांक 16-10-24 को थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरगलिया क्षेत्र मंटू सिंह पुत्र अमरजीत सिंह उम्र 22 वर्ष व बलदेव सिंह पुत्र रेशम सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ढोराडाम नजीबाबाद थाना किच्छा के कब्जे से कुल 395 पाउच कच्ची शराब बरामद कर उक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में धारा 60(1)/ 72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल संख्या UK06AN 36480 को सीज किया गया है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- SI बलवीर सिंह
2-का0 भारत भूषण
3-RC धनी चंद