Site icon Khabribox

नैनीताल: नशे पर पुलिस का वार, अवैध शराब व स्मैक के दो युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा हवालात

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता के नेतृत्व में दिनांक 30.12.2024 को मुखानी पुलिस टीम द्वारा दो अलग अलग मामलों में शराब तथा स्मैक तस्करों पर कार्यवाही की गई है। जिसमें चैकिंग के दौरान सूर्य प्रकाश पुत्र प्रवीण राम निवासी प्रेमपुर लोसयानी थाना मुखानी को अम्बा कॉलोनी आरटीओ रोड से 03 पेटी में 144 पव्वे देशी गुलाब मार्का तथा एक पेटी में 48 पव्वे मैकडॉवेल व्हिस्की, कुल 04 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में थाना मुखानी में एफ0आई0आर0 संख्या 233/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

किया गिरफ्तार

इसके अलावा पुलिस टीम चैकिंग के दौरान क्रेजी किचन रेस्टोरेंट वाली गली कठघरिया अभियुक्त राज सिंह बिष्ट पुत्र उदय सिंह बिष्ट निवासी कठघरिया थाना मुखानी को 06 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।‌ उक्त संबंध में थाना मुखानी में एफ0आई0आर0 संख्या 234/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

Exit mobile version