Site icon Khabribox

नैनीताल: मसीहा बने पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, बीच सड़क पर SSP ने खुद संभाला फायर एक्सटिंग्विशर, आग की लपटों से निकाली रोडवेज बस

नैनीताल: नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर मंगलवार रात्रि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एसएसपी नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टीसी की त्वरित सूझबूझ और सतर्कता के चलते आग की लपटों से घिरी एक रोडवेज बस में सवार यात्रियों की जान बच गई। एसएसपी ने न केवल बस रुकवाई, बल्कि स्वयं मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने में भी मदद की।

​जानें पूरा मामला

​यह घटना रात्रि लगभग 10:05 बजे की है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी क्षेत्र भ्रमण पर थे, तभी भोटिया पड़ाव के पास उन्होंने अपने आगे चल रही अल्मोड़ा डिपो की रोडवेज बस (UK07PA6128) के टायरों से आग की लपटें उठती देखीं। बस अल्मोड़ा से दिल्ली की ओर जा रही थी और चालक शिवराज सिंह बिष्ट इस खतरे से पूरी तरह अनजान थे। खतरे को भांपते हुए एसएसपी ने तत्काल अपने वाहन से बस को ओवरटेक कर उसे रुकवाया। बस के रुकते ही उन्होंने अपने गनर और पुलिस टीम के साथ मिलकर बस में सवार सभी 10 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा

​राहत कार्य को गति देते हुए पास के पेट्रोल पंप से तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर मंगवाए गए। एसएसपी ने स्वयं टीम के साथ मिलकर टायर में लगी आग पर काबू पाया।कंट्रोल रूम को सूचना देकर अतिरिक्त बल मौके पर बुलाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाने के लिए तत्काल वैकल्पिकवाहन की व्यवस्था की गई। यात्रियों ने एसएसपी की इस तत्परता और संवेदनशीलता के लिए उनका आभार जताया।

Exit mobile version