हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस द्वारा पुलिस परिवार की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से हल्द्वानी स्थित मधुबन वाटिका में ‘हरियाली तीज महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया।
महोत्सव का आयोजन
इस कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिला कर्मियों, गृहिणियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। महोत्सव की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों को हरे-भरे पौधे भेंट कर और श्रृंगार स्वरूप गजरा लगाकर की गई। इसके बाद विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक डॉ. नंदिता अरकेल (पत्नी एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी.) रहीं, जबकि विनीता जगदीश चौधरी व रीतू कत्याल सदस्य के रूप में मौजूद रहीं। निर्णायक मंडल एवं विशिष्ट अतिथियों में मीनाक्षी जोशी (पत्नी जिला जज प्रशांत जोशी), मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत, उर्मिला पींचा, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, डॉ. प्रभा पंत और डॉ. रश्मि पंत शामिल रहीं।
हुईसांस्कृतिक प्रतियोगिताएं
पारंपरिक सावन के झूले के आनंद के साथ-साथ तीज क्वीन, सोलो डांस, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीज क्वीन प्रतियोगिता के दौरान रैंप वॉक, क्विज़ और रैंडम डांस राउंड के जरिए महिलाओं ने अपने आत्मविश्वास का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन महिला उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक और शालिनी मेहता द्वारा किया गया।
रहा योगदान
मुख्य आयोजक डॉ. नंदिता अरकेल और सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और पुलिस परिवारजनों का आभार जताया। सीएमओ ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्वास्थ्य विभाग में भी ऐसे आयोजन करने की बात कही। महोत्सव को सफल बनाने में नोडल अधिकारी रेवाधर मठपाल (एसपी संचार), सहायक नोडल अधिकारी अंजना नेगी (सीओ नैनीताल), हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), सुनीता कुंवर, हेमा ऐठानी और नीशू गौतम का विशेष योगदान रहा।