नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में सुमित पांडेय पुलिस उपाधीक्षक भवाली/सीओ ऑप्स के निर्देशन में का0 अरविंद बिष्ट साइबर सेल टीम द्वारा BSNL कार्यालय हल्द्वानी में जाकर स्टाफ को वर्तमान में बढ़ रहे साईबर अपराध की घटनाओं के दृष्टिगत साइबर सिक्योरिटी के बारे में जागृत किया गया।
दी यह जानकारी
साथ ही साईबर सुरक्षा टिप्स साझा किये। साइबर अपराध डिजिटल अरेस्टिंग* , जॉब फ़्रॉड, सेक्सटॉर्शन, क्यूआर बेस्ड पेमेंट फ्रॉड, डिजिटल फुटप्रिंट, सोशल इंजीनियरिंग, साइबर बुलिंग, साइबर स्कैम, फर्जी बेबसाइट, साईट, एंटी वायरस और मालवेयर सॉफ्टवेयर जैसे संवेदनशील अपराधों के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस ऐप व https://cybercrime.gov.in/ के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी।