Site icon Khabribox

नैनीताल: कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने ढूंढ़ निकाला गायब ऑटो, लोगों ने की सराहना

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है‌। नैनीताल में कुछ समय पहले एक व्यक्ति जिसका नाम सरप्रीत सिंह निवासी आवास विकास हल्द्वानी अपने ऑटो संख्या:–UK04TA8876 को मंगलपडाव पर सड़क किनारे लगाकर सब्जी मंडी की तरफ अपना घरेलू सामान लेने चला गया। जब वह वापस लौटा तो उसने पाया कि ऑटो उस स्थान से गायब है। काफी खोजबीन करी पर नहीं मिल सका। फिर ऑटो स्वामी निकटतम चौकी मंगलपड़ाव पहुंचा और पुलिस को घटना का वृतांत सुनाया।

खंगाले सीसीटीवी

जिस पर चौकी मंगलपड़ाव पर उस समय ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने काफी खोजबीन की और हल्द्वानी कंट्रोल रूम के कमांड कंट्रोल सेंटर की टीम से संपर्क किया। कमांड सेंटर (सीसीटीवी) पर ड्यूटी पर नियुक्त कानि0 रोहित कुमार ने घटनास्थल के आसपास के तमाम CCTV खंगाले और आखिर ऑटो को मात्र 1.30 घंटे में ढूंढ निकाला। ऑटो स्वामी सरप्रीत ने नैनीताल पुलिस का सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम की प्रशंसा की

जिस पर स्थानीय लोगों और टेंपो चालकों ने पुलिस टीम की प्रशंसा की।

Exit mobile version