Site icon Khabribox

नैनीताल: चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, दो अलग-अलग चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों को किया गिरफ्तार, माल भी बरामद

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में रामनगर पुलिस ने 02 अलग अलग मामलों में बड़ी कार्यवाही करते हुए 02 शातिर चोरों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस में दी तहरीर

इसी क्रम में दिनांक 21.07.2025 को वादी गौरव नैनवाल की तहरीर पर अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर ₹50,000 नकद, 03 जोड़ी चाँदी की पायल, 02 जोड़ी चाँदी के बिछुए, 01 चाँदी का मंगलसूत्र, 03 चाँदी की अंगूठी तथा अन्य सामान चोरी करने पर थाना रामनगर पर एफआईआर संख्या 272/25 पंजीकृत की गई थी। इसके अलावा दिनांक 26.07.2025 को वादीनी कमला देवी की तहरीर पर अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से ₹20,000 नकद, 02 जोड़ी चाँदी की पायल, टेबल फैन एवं अन्य सामान चोरी करने पर थाना रामनगर पर एफआईआर संख्या 277/25, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत की गई थी।

दो लोग गिरफ्तार

इन दोनों मामले में पुलिस टीम ने नन्हे उर्फ सलीम पुत्र साबिर, निवासी फौजी कॉलोनी, थाना रामनगर, उम्र 46 वर्ष एवं जावेद पुत्र रिसाल अहमद, निवासी चिल्किया रामनगर, उम्र 44 वर्ष को कुमाऊं प्लाईवुड फैक्ट्री के पास स्थित निर्माणाधीन मकान से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी का माल बरामद किया गया है।

बरामद माल का विवरण FIR NO 272/25  से सम्बन्धित

01 प्रेशर कूकर,
02 परात
25 अदद नहाने के साबुन,
12 कपड़े धोने के साबुन
10 बर्तन धोने के साबुन
04 किलो वाशिंग पाउडर
10 लीटर सरसो का तेल
01 चाँदी का मंगलसूत्र जिसमे काले मोती है
01 जोड़ी चाँदी की पायल
02 जोड़ी चाँदी के बिछुये
02 चाँदी की पायल
03 चाँदी की अंगूठी
01 जोड़ी चाँदी की कान की बलिया कुल 3000 रू0

FIR NO 277/25  से सम्बन्धित

01 परात पीली धातु
02 पीली धातु गिलास
01 टेबिल फैन
01 कलश डिजाइनदार पीली धातु
02 अदद प्लेट कापर धातु
01 अदद पर्स जिसमे वोटर आईडी प्रधानमंत्री जन आरोग्य कार्ड
01 अदद सेविंग पासबुक
01 चाँदी की पायल
01 चाँदी की पायल
01 आला नकब लोहे का सरिया

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

व0उ0नि0 मौ0 यूनुस
उ0नि0 सुनील धानिक
उ0नि0 जोगा सिंह
हे0का0 कुंवर पाल
का0 संजय दोसाद
का0 विनीत चौहान

Exit mobile version