नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम व आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौराने एक स्मैक तस्कर को 12.62 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
किया गिरफ्तार
गिरफ्तारी-अमन सिद्दीकी पुत्र आफताब सिद्दीकी नि0 गफूर बस्ती वार्ड न0 24 थाना बनभूलपुरा नैनीताल उम्र 30 वर्ष। उक्त विरूद्ध थाने पर धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त के विरुद्ध थाने में पूर्व में एनडीपीएस एवं गैंगस्टर अधिनियम में अभियुक्त पंजीकृत है।
अवैध शराब बरामद
इसी क्रम में सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत भारी मात्रा में 15 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब, 305 पाउच व 321 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है।
पुलिस की कार्यवाही
कोतवाली लालकुआं- पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान नरेंद्र सिरोही पुत्र सचिन सिरोही निवासी शक्ति विहार हल्द्वानी नैनीताल को ट्रांसपोर्ट नगर
को शराब तस्कर को 9 पेटियों में कुल 432 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का के साथ गिरफ्तार किया है। तथा 02 अन्य में 123 पाउच व 28 पाउच कच्ची शराब के साथ 02 को गिरफ्तार किया है।
थाना चोरगलिया- आल्टो कार UK04-N-4660 से चैकिंग के दौरान के चन्दन सिह राणा निवासी बागजाला देवलातल्ला थाना काठगोदाम के कब्जे से अवैध 241 लीटर अवैध कच्ची शराब परिवहन करते समय गिरफ्तार किया गया।
थाना बनभूलपुरा- कार UK 04 AH 8270 में इन्द्रजीत सिह आनन्द पुत्र निवासी गुरूनानक पुरा भोटिया पडाव के कब्जे से 48 अद्धे अंग्रेजी शराब जवाहरनगर के पास से बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।
थाना कालाढूंगी- चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा तेह स्टोन क्रेशर बैतखेडी बैलपडाव क्षेत्र से सोना सिंह उर्फ सोनू निवासी ग्राम इटब्बा बन्नाखेडा थाना बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर को मोटर साईकिल संख्या UK 06 AZ 9226 बजाज CT-100 पर 80 लीटर अवैध कच्ची शराब परिवहन करते समय गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त हुआ बरामद
● कोतवाली मल्लीताल- 51 पव्वे देशी शराब बरामद।
● कोतवाली भवाली- 110 पव्वे देशी शराब बरामद
● कोतवाली रामनगर- 02 मामलों में 100 पाउच, एवम 54 पाउच कच्ची शराब बरामद
● थाना भीमताल- 51 पव्वे देशी शराब बरामद