Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन रोमियो”, पकड़ में आये 147 मनचले और हुड़दंगी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए‌ एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा हल्द्वानी शहर में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया गया है।

“ऑपरेशन रोमियो”

इसी क्रम में दिनांक 05.01.2025 को सायंकाल 08:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक हल्द्वानी शहर मुखानी क्षेत्र एवं रामनगर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ चैकिंग और छापेमारी की गई। जिसमें मुखानी क्षेत्रान्तर्गत “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया गया।

पुलिस की कार्यवाही

इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और बिना कारण मोटरसाइकिल से हो-हल्ला करने वाले मुखानी क्षेत्र में कुल- 62 व्यक्तियों तथा रामनगर में 85 व्यक्तियों के कुल 147 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई। साथ ही ऐसा न करने की हिदायत दी।

Exit mobile version