Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक, दी यह जानकारी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में दिनांक 22 8.2024 को थानाध्यक्ष तल्लीताल रमेश सिंह बोरा व पुलिस टीम म0का0 वंदना त्यागी द्वारा ग्राम भल्यूटी प्राइमरी पाठशाला में ग्राम प्रधान रजनी रावत व NGO के सहायक कर्मी ग्राम भल्यूटी की महिलाओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
  
पुलिस का जागरूकता अभियान

जिसमें महिलाओं को किसी भी समस्या होने एवम पुलिस मदद हेतु डायल 112 व गौरा शक्ति ऐप में शिकायत दर्ज हेतु बताया गया।  महिलाओं को मासिक गोष्ठी जनप्रतिनिधियों के समक्ष आयोजित करने हेतु बताया गया जिसमें गांव की समस्याओं के संबंध में वार्ता की जा सके एवं अपनी घरेलू परेशानियों से अवगत कराकर शीघ्र निस्तारण किया जा सके। महिलाओं को कानून और पुलिस सहायता के बारे में जानकारी दी गई, महिलाओ के साथ होने वाले विभिन्न प्रकार के अपराधों के बारे जागरूक किया। नशे के प्रति भी जागरूक किया।

Exit mobile version