Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस स्मृति दिवस आज, पुलिस ने अमर वीर जवानों को दी विनम्र श्रद्धांजलि

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। आज पुलिस स्मृति दिवस है। इस मौके पर आज रिजर्व पुलिस लाईन नैनीताल स्थित प्रांगण* में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुये जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल‌ द्वारा कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहूति देते हुए पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को याद कर उनको नमन किया गया। उनके दिए गए अमूल्य बलिदान को स्मरण करते हुए शोक व्यक्त किया गया।

पुलिस स्मृति दिवस

दिनांक 01 सितंबर, 2024 से 31 अगस्त 2024 तक संपूर्ण देश में अब तक कुल 216 पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के अधिकारी/कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। प्रदेश से उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों के नाम एवं उनके वीरगाथाओं को पढ़कर सुनाया गया। जो निम्नवत है:-
1. अपर उप निरीक्षक ना0पु0 कांता थापा।
2. हेड कानि0 29 ना0पु0 गणेश कुमार।
3. आरक्षी 106 स0पु0 गणेश कुमार।
4. आरक्षी 10 स0पु0 गोविंद सिंह भंडारी।

दी श्रद्धांजलि

   इसके पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल व प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा वीर शहीदों को स्मरण करते हुए शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

Exit mobile version