Site icon Khabribox

नैनीताल: लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर पुलिस, बम डिस्पोजल, डॉग स्क्वाड टीम जिलेभर में कर रही सघन चैकिंग

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में लोक सभा निर्वाचन के शांतिपूर्ण और सकुशल आयोजन के लिए  जनपद में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिले की बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वायड की टीमें लगातार सक्रिय होकर कार्य कर रही हैं।

की सघन चेकिंग

इसी क्रम में टीमों द्वारा बीते कल सोमवार को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा बाजार क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग की गई साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। जनता से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि प्रकाश में आने पर तत्काल स्थानीय पुलिस और 112 को सूचित करें।

Exit mobile version