Site icon Khabribox

नैनीताल: अमेरिकन शिगवे सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त कर रहे पुलिस के जवान, पर्यटकों के बीच बना आकर्षण का केंद्र

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नये‌ साल के जश्न के लिए नैनीताल पर्यटकों से गुलजार होने लगा है। देश-विदेश से सैलानी यहां पंहुच‌ रहें हैं।

सुरक्षा के विशेष इंतजाम

ऐसे में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिसमें पुलिस ने प्रमुख बाजार, नैनी झील और मॉल रोड पर
अतिरिक्त पुलिस बल सुरक्षा हेतु तैनात किया है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भी पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है। 

अमेरिकन शिगवे सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त

इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिसकर्मी अमेरिकन शिगवे सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर पर गश्त कर रहे हैं, जिससे उनकी तैनाती और गश्त तेज और प्रभावी हो रही है। यह पर्यटकों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है तथा बच्चे-बड़े सभी मुस्कुराते एवं निर्भय होकर सेल्फी ले कर आनंद ले रहे हैं। शिगवे स्कूटर के माध्यम से पुलिसकर्मी सड़कों पर बिना रुकावट के अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

Exit mobile version